26 अक्टूबर 2013 - 20:30
सऊदी सरकार कट्टरपंथी वहाबियों पर कंट्रोल रखे।

आयतुल्लाहुल उज़मा मकारिम शीराज़ी नें सऊदी सरकार से मांग की है कि उन वहाबियों को बाज़ रखे जो मेहमान नवाज़ी व मेहमान का सम्मान करना नहीं जानते और मेहमानों के ख़िलाफ़ 60 लाख किताबें बाँटते हैं और मुसलमानों में मतभेद पैदा करते हैं।

आयतुल्लाहुल उज़मा मकारिम शीराज़ी नें सऊदी सरकार से मांग की है कि उन वहाबियों को बाज़ रखे जो मेहमान नवाज़ी व मेहमान का सम्मान करना नहीं जानते और मेहमानों के ख़िलाफ़ 60 लाख किताबें बाँटते हैं और मुसलमानों में मतभेद पैदा करते हैं।आयतुल्लाहिल उज़्मा मकारिम शीराज़ी ने हज़रत फ़ातिमा मासूमा स. के पवित्र हरम में स्थित मस्जिदे आज़म में दर्से ख़ारिज के लेक्चर की शुरुवात में सैंकड़ों छात्रों और लोगों को सम्बोधित करते हुए पिछले कुछ सालों में शियों के बढ़ते सम्मान की ओर इशारा करते हुए कहाःइन कुछ वर्षों में आशूरा का दामन व्यापक हुआ है और यह कुछ साल पहले से बिल्कुल अलग थे और ईदे ग़दीर के प्रोग्राम भी बहुत अधिक शान व वैभव से आयोजित किए जाते हैं और हज़रत इमामे ज़माना (अ.ज) के सम्बंध में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।उन्होंने कहा: हमें भी अपने इन प्रोग्रामों में असावधानी का शिकार नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे इन प्रोग्रामों का असर कम हो जाता है और अगर यह कार्यक्रम गलत बातों से भ्रमित हों तो उलटा असर होगा और उनकी महानता कम हो जाएगी।